उरई । डकोर थाना क्षेत्र के मुहम्मदाबाद में किशोरी ने पिता की डांट से क्षुब्ध हो कर सल्फास खा लिया जिससे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई ।

मुहम्मदाबाद निवासी शिव प्रसाद की पुत्री सुमन( 15 वर्ष) ने छात्रवृत्ति के पैसे से मोबाइल खरीदा था । शिव प्रसाद ने इस फिजूल खर्ची को ले कर उसे डपट दिया । इकलौती संतान होने के कारण वह माँ बाप की बहुत लाड़ली थी जिससे पिता के नाराज होने को वह सहन नहीं कर पायी और आहत हो कर  उसने सल्फास खा लिया । हालत बिगड़ने पर घर वालों को पता चला तो बदहवास हालत में वे उसे आनन फानन मेडिकल कालेज ले गए लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका ।  डाक्टरों की सूचना पर पुलिस मेडिकल कालेज पहुँच गई और शव कब्जे में ले कर उसका पोस्टमार्टम कराया ।

 

Leave a comment