कालपी —उरई । सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के नीचे भूमि पर कब्जा करने वाले भूमाफियां द्वारा अस्पातल में इमरजंेसी चिकित्सा में बाधा डालते हुए ड्यूटी पर तैनात फार्मासिष्ट को जान से मारने की धमकी दी। फार्मासिष्ट द्वारा कोतवाल कालपी तथा मुख्य चिकित्साधिकारी को प्रार्थना पत्र प्रेषित कर कार्यवाही की मांग की है।
कालपी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के फार्मासिष्ट कुलदीप सचान द्वारा कोतवाल कालपी तथा मुख्य चिकित्साधिकारी जालौन को भेजे शिकायती पत्र में कहा कि लल्ला शुक्ला चाय वाला पुत्र मुन्ना शुक्ला ने बुधवार की रात आठ बजे ज बवह इमरजेंसी मरीज का इलाज कर रहा था इलाज करने में बाधा उत्पन्न की तथ्ज्ञा मना करने पर उसने उत्पात मचाते हुए फार्मासिष्ट को जान से मारने की धमकी दी। फार्मासिष्ट का आरोप है कि लल्ला शुक्ला कई बार मरीजों के इलाज में बाधा उत्पन्न कर चुका है। फार्मासिष्ट ने प्रार्थना पत्र गुरूवार को कोतवाली आदि में पे्रषित कर लल्ला के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है।
शहर में चर्चा है कि लल्ला शुक्ला द्वारा अस्पताल के नीचे नगर पालिका की भूमि पर कब्जा कर के व्यवसाय किया जा रहा है। बीते होली के पूर्व के समय लल्ला शुक्ला के कब्जे को स्थानीय प्रशासन ने पुलिसबल के सहयोग से शिवकुमार तिवारी की शिकायत पर हटवाया था। लेकिन उक्त व्यक्ति द्वारा नजूल की भूमि पर अस्पताल के नीचे पुनः कब्जा करके व्यवसायिक उपयोग किया जा रहा है और अस्पताल में उपद्रव भी मचाया जा रहा है। चर्चा है कि उक्त कब्जा कोतवाली से चंद्र कदमों की दूरी पर है फिर भी कब्जेधारक के हौसले बुलंद है जो जनता को खलने लगा है।






Leave a comment