कालपी—उरई। जीजा के घर जा रहे साले की सुबह अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मार देने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव विच्छेदन ग्रह भेज दिया है।
घटना के अनुसार गांधी नगर उरई निवासी कुुंवर सिंह पुत्र काशीराम 40 वर्ष अपने जीजा कामता छौंक निवासी के पास सुबह आ रहा था। छौंक सड़क पार करते समय कुंवर सिंह को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। सुबह छौंकवासियों द्वारा कुंवर सिंह की पहचान कर छौंक निवासी कामता को सूचना दी कुुंवर सिंह की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव विच्छेदन ग्रह भेज दिया है।






Leave a comment