उरई। उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ राजकीय इंटर कालेज उरई परिसर में जनसभा के साथ ही लाभार्थियों को चेकों का वितरण करने के साथ ही 3 अरब 87 करोड़ 87 लाख के निर्माण कार्यो का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेगे।
मुख्य विकास अधिकारी एसपी सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर के निर्देशन में मुख्यमंत्री के द्वारा होने वाले शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यो की सूची एवं उनकी शिलापट्ट तैयार किए जा चुके है। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि नगर पालिका परिषद कोंच के हाई मास्ट लाइट सौर पुंज योजना के अंतर्गत 132 लाख के कार्यो का लोकार्पण मुख्यमंत्री के द्वारा किया जाएगा। इसी तरह नगर पालिका परिषद उरई सीसी मार्ग का लोकार्पण एवं 36 अन्य निर्माण कार्यो का शिलान्यास किया जाएगा। नगर पंचायत कदौरा की कान्हा गौशाला का शिलान्यास, लोक निर्माण विभाग के 6 मार्गो का शिलान्यास और 13 का लोकार्पण, जिला पंचायत के 23 संपर्क मार्गो का शिलान्यास, 6 का लोकार्पण, भूमि संरक्षण विभाग के बीस चेकडेमों का लोकार्पण, डूडा विभाग के तीन शैल्टर हाउस के निर्माण का शिलान्यास, जलनिगम के ग्रामीण पेयजल योजना नलकूप निर्माण के पांच कार्यो का शिलान्यास तीन का लोकार्पण, नलकूप विभाग के बीस नलकूपों का लोकार्पण, पंचायत राजविभाग के एक अंत्येष्टि स्थल के निर्माण का शिलान्यास, अर्थ एवं संख्या विभाग के दो सीसी इंटर लाॅकिंग कार्य का शिलान्यास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के 29 सीसी मार्ग एवं इंटर लाॅकिंग कार्य का शिलान्यास, उद्यान विभाग के एंटी ग्रेटिड कोल्ड चैन योजना एवं कोल्ड स्टोर एक का शिलान्यास व एक का लोकार्पण, राज सेतु निर्माण निगम के पहूज नदी पर सेतु एवं रेलवे उपरिगामी सेतु का शिलान्यास एवं लोकार्पण, अल्पसंख्यक विभाग के सदभाव मंडल के निर्माण कार्य का शिलान्यास, लघु सिंचाई विभाग के पांच चेकडेमों का लोकार्पण, बिजली विभाग के एक बिजली घर का शिलान्यास, चार का लोकार्पण, शिक्षा विभाग के दो विद्यालयों का लोकार्पण, उरई विकास प्राधिकरण के कार्यालय का लोकार्पण, नेडा विभाग के तीन सोलर पावर पार्क निर्माण का लोकार्पण, उत्तर प्रदेश समाज कल्याण निर्माण निगम के द्वारा बनाये जा रहे 16 बेसहारा पशु आश्रय ग्रह निर्माण कार्य का शिलान्यास और बालविकास परियोजना/मनरेगा के द्वारा 66 आंगनबाड़ी केन्द्रों के निर्माण कार्यो का मुख्यमंत्री के द्वारा लोकार्पण किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी एसपी सिंह ने बताया कि कुल 126 निर्माण कार्य जो कि 1 अरब 37 करोड़ 9 लाख की लागत के है। उनका शिलान्यास और 149 निर्माण कार्य जिनकी लागत दो अरब 50 करोड़ 78 लाख के लगभग है का मुख्यमंत्री के द्वारा लोकार्पण किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जनपद आगमन पर कुल 275 कार्य जिनकी लागत तीन अरब 87 करोड़ 87 लाख सात हजार है का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया जाएगा।






Leave a comment