उरई। अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित वारिश परिवार कमेटी का सम्मेलन सिटी सेेंटर सभागार उरई में 13 अप्रैल को होने जा रहा है।

संगठन के मीडिया प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि सम्मेलन में जनपद जालौन के स्वतंतत्रा संग्राम सेनानी आश्रित धर्मपत्नी, पुत्र, पुत्री,पौत्र पोत्री, पुत्र बधु, को आमंत्रित किया गया है। सम्मेलन के उपरांत मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन योगी आदित्यनाथ को जिला पंचायत सभागार उरई में सेनानी आश्रितों की मांगों से संबंधित ज्ञापन दिया जाएगा।

Leave a comment