
जालौन। कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रह जाए शिक्षा की अलख जगाने के लिए ग्राम प्राथमिक विद्यालय एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुठौंदा बुजुर्ग में सर्व शिक्षा अभियान के तहत एक रैली निकाली गई। प्रधानाध्यापक अध्यापकों बच्चों ने भाग लिया तथा नवीन सत्र के प्रारंभ तथा नए नामांकन के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया गया।
विद्यालय की अध्यापिका प्रियंका पांचाल ने कहा हम सबका दायित्व है कि हम अपने आसपास के बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरुक करें जिससे कि आप जीवन में जो कुछ भी पाना चाहे वह मुकाम आपको हासिल हो सके। रैली के माध्यम से नवीन सत्र 2018 -19 प्रारंभ होने पर शिक्षा के प्रति जागरुक करते हुए शत-प्रतिशत नामांकन हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक अध्यापिकाएं प्रियंका पांचाल मीरा देवी आदित्य गोस्वामी परवीन खातून बेबी शबनम प्रियंका द्विवेदी अभिभावक वह स्कूल के बच्चे शामिल रहे।






Leave a comment