उरई। समाजवादी पार्टी के द्वारा 14 अप्रैल को बोधिसत्व बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई जाएगी।

यहां जारी विज्ञप्ति में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव दादी ने बताया कि 14 अप्रैल को सुबह 10 बजे से इकलासपुरा रोड स्थित पार्टी के प्रधान कार्यालय में डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने पार्टीके सभी कार्याकर्ताओं एवं नेताओं तथा पदाधिकारियों से बैठक में उपस्थित होने की अपील की है। अंबेडकर जयंती का संयोजन समाजवादी पार्टीके नगर अध्यक्ष भानुप्रकाश वर्मा द्वारा किया जाएगा।

 

Leave a comment