कालपी –उरई । गुरुवार को अलग-अलग स्थानों में कालपी पुलिस ने छापामार कर विभिन्न मुकदमों में फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार कर के जेल भेज दिया है।

प्राप्त खबर के मुताबिक कोतवाल सुधाकर मिश्रा तथा दरोगा राजीव कांत ने मगरौल रोड पर गश्त के दौरान वारंटी युवक जावेद को गिरफ्तार कर लिया।इसी प्रकार रामगंज पुलिस चैकी इंचार्ज उपनिरीक्षक राजीव त्रिपाठी ने पुलिस टीम के साथ वारंटी गुड्डू पुत्र रघुनाथ को पकड़ लिया है। कोतवाल के मुताबिक दोनों आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में बिभिन्न आपराधिक मामले चल रहे हैं।अदालत में गैर हाजिर होने के कारण वारंट जारी किए गए थे।पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर के न्यायालय में चालान पेश कर दिया है।

 

Leave a comment