
उरई । विधानसभाध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित शनिवार की शाम पूर्व मंत्री हरिओम उपाध्याय के आवास पर उनके बेटे नवेन्द्र को सफल वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद देने पहुँचे । रविवार को नवेन्द्र का विवाह समारोह आयोजित होगा । कतिपय जरूरी व्यस्तताओं की वजह से रविवार को उनका उरई आना संभव नहीं हो पा रहा था । इसलिये आज पहुँच कर उन्होने हरिओम उपाध्याय को बधाई और नवेन्द्र को शुभाशीष दिया ।
इस अवसर पर पत्रकारों से अनौपचारिक वार्ता में विधानसभाध्यक्ष ने कहा कि सदन की मर्यादा का ख्याल रखना जरूरी है । सदन के हर सदस्य की गरिमा है भले ही वह किसी पार्टी का हो । इसलिये हर सदस्य के मान सम्मान के मामले में वे तुरंत अपना पराया सोचे बिना हस्तक्षेप करने से नहीं चूकते नतीजतन उन्हे हर पक्ष के सदस्य का विश्वास हासिल है । यही कारण है कि उनके समय सदन सर्वाधिक सुचारु रूप से चला है ।
हृदय नारायण दीक्षित ने स्वीकार किया कि अपराधियों के चुने जाने की वजह से सदन को नीचा देखना पड़ता है । इसलिये अपराधियों के चुनाव पर रोक का कानून बनाने के लिए गहन मंथन चल रहा है ।






Leave a comment