
उरई । भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ में शोषित पीड़ित मानवता के मसीहा बाबा साहेब आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर स्टेशन रोड स्थित पार्टी कार्यालय से आंबेडकर चौराहे तक भीम ज्योति यात्रा निकाली गई । दलितों में पार्टी के प्रति गहराते अविश्वास को समय रहते मिटाने के मकसद से निकाली गई इस यात्रा में भव्य तामझाम किया गया ।
आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर प्रतिमा को दुल्हन की तरह सजाया गया था । मोमबत्तियाँ जला कर पूरे पार्क को रोशन कर चकाचौंध से भर दिया गया । काफी देर तक बाबा साहेब के जयकारे लगते रहे । सलिल कांत श्रीवास , गणेशदत्त गिरि , सुनीता वर्मा , मंगली प्रसाद वर्मा , सत्यम , प्रवीण कुमार , मकबूल अहमद , राम आसरे वर्मा , सुमन वर्मा आदि मुख्य रूप से मौजूद थे ।






Leave a comment