उरई । एट कस्बे में खेले जा रहे सट्टे की भनक एसओजी को लगी तो तत्काल कारवाई कर एक अड्डे से उसने ₹20000 नगद, छ मोबाइल  व एक डायरी सहित छह लोगों को किया गिरफ्तार कर लिया ।

थाना क्षेत्र के मेन बाजार में बने सीबीएम गेस्ट हाउस के अंदर सट्टा खेले जाने की खबर एसओजी प्रभारी वृजनेश यादव को कई दिनों से मिल रही थी । आज मुखबिर की सटीक सूचना पर वे टीम  के साथ गेस्ट हाउस में पहुंचे और वहां सट्टा खेलते हुए अनिल कुमार ,इस्माइल राईन, धनीराम ,कमलेश लोहिया उर्फ मंजू , श्री कुशवाहा ,इस्माइल उर्फ लटोरे, को गिरफ्तार कर लिया । उनके अड्डे से ₹20000 नगद , एक डायरी  व छ मोबाइल जप्त कर  अग्रिम कार्रवाई के लिए मामला  एट पुलिस को सौंप दिया ।

 

Leave a comment