जालौन—उरई । आगामी समय में पशुओं को अच्छा गुणवत्तायुक्त चारा उपलब्ध कराने की सरकार यह पहल कारगार साबित होगी । इससे पशु दूध भी अच्छा देंगे । यह बात राष्ट्रीय कृषि विभाग योजना के तहत पशुपालकों को चारा बीज तथा खाद्य का निशुल्क वितरण ब्लॉक परिसर स्थित पशु अस्पताल में करते हुए डिप्टी सीवीओ ने कहीं।
डिप्टी सीवीओ डॉक्टर दुष्यंत यादव ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के चारा विकास कार्यक्रम के तहत तकरीबन ब्लॉक क्षेत्र के 1 सैकड़ा से अधिक पशुपालकों को अच्छी गुणवत्ता युक्त 31 किलो ज्वार 20 किलो यूरिया तथा 13 किलो डीऐपी खाद का निशुल्क वितरण किया ।
उन्होंने इस दौरान उपस्थित सभी पशुपालकों के समक्ष कहा कि सरकार की यह पहल आगामी समय में उपयोगी साबित होगी । इस प्रकार से पशुओं को एक अच्छा तथा गुणवत्तायुक्त चारा मिलेगा जिससे न सिर्फ उनका शारीरिक विकास होगा बल्कि उनके द्वारा अच्छा दूध भी दिया जाएगा । यह जो चारा वितरण किया गया है यह चारा बरसात के दौरान पशुओं को उपलब्ध होने लगेगा । इस दौरान राजेंद्र कुमार , बृजमोहन , शिवनारायण , कल्लू , प्रेमचंद्र , कालका प्रसाद , फूल सिंह , श्याम सुंदर , मनोरमा सहित सैकड़ों पशुपालकों ने ब्लॉक परिसर स्थित पशु अस्पताल से अपने पशुओं के लिए चारा बीज तथा खाद प्राप्त किया।






Leave a comment