उरई। जालौन कोतवाली क्षेत्र में परवई के पास मोटर साइकिल के पेड़ से टकरा जाने से उस पर सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गये।
ग्राम औरेखी निवासी लक्ष्मीनारायण अपनी पत्नी को साथ लेकर किसी कार्यक्रम में शामिल होने मोटर साइकिल से बंगरा जा रहे थे। परवई के पास उनकी मोटर साइकिल आंधी से गिरे एक पेड़ से टकरा कर गिर गई जिससे पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। किसी ने डायल-100 पर फोन कर सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को जालौन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया जहां उनका उपचार किया जा रहा है।






Leave a comment