जालौन-उरई। कोतवाली पुलिस ने ग्राम औरेखी में एक मकान पर दबिश देकर 27 पेटी अवैध शराब बरामद की। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि उनका एक साथी भाग निकला।
मुखबिर की सूचना पर कोतवाल संजय गुप्ता ने दरोगा सोबरन सिंह यादव व केशव दयाल और अन्य फोर्स के साथ जाकर ग्राम औरेखी में रामकुमार पाल के मकान पर छापामारी की। जहां बालेंद्र निवासी चाकी तथा रामकुमार पाल शराब के क्वार्टरों की सील तोड़कर खाली क्वार्टरों में मिलावट करते हुए रंगें हाथों दबोच लिए गये। इस दौरान मनोज पांडेय निवासी ग्राम खजुरी भी मौजूद था जो कि पुलिस को चकमा देकर भाग निकला।
पुलिस ने मौके से खाली ढक्कन, खाली क्वार्टर, नकली होलोग्राम सहित 26 पेटी मिलावटी शराब पकड़ी। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर उन्हें जेल भेज दिया है। जब इस संदर्भ में कोतवाल संजय गुप्ता से बात की गई तो उनका कहना था कि इनके कुछ और ठिकानों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।






Leave a comment