जालौन-उरई। राष्ट्रीय कृषि बाजार योजना के अंतर्गत मंडी परिषर में आयोजित गोष्ठी में तीन व्यापारियों को ई-नेम श्री की उपाधि से सम्मानित किया गया। एक किसान को भी इस दौरान सम्मानित किया गया।
गोष्ठी का आयोजन नगर पालिकाध्यक्ष गिरीश गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया। ई-नेम श्री से सम्मानित होने वाले व्यापारियों में पुष्पेंद्र सेंगर, प्रेमदास गुप्ता और जगदीश राठौर शामिल रहे। ई-ट्रेड के माध्यम से सर्वाधिक विक्रय के लिए मिझौना निवासी किसान संतोष गुप्ता सम्मानित किये गये।
इस अवसर पर मंडी सचिव सर्वेश शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि ई-ट्रेड के माध्यम से कोई भी व्यापारी और किसान मंडी में आसानी से क्रय-विक्रय कर सकता है। इससे किसानों को अपने माल का उचित मूल्य प्राप्त करने में सहूलियत होगी और वे सभी बाजार की जानकारी ले सकते हैं।

Leave a comment