उरई। सिरसाकलार क्षेत्र में साधन सहकारी समिति जखा मात्र में पीसीएफ का गेंहूं क्रय केंद्र खुला है जबकि इलाका काफी विस्तृत है। जिससे गांव-गांव में घूम रहे व्यापारियों को सस्ते दामों पर गेंहूं खरीद कर किसानों का शोषण करने का मौका मिल रहा है। जबकि बाद में व्यापारी किसानों का ही गेंहूं पूरे समर्थन मूल्य पर क्रय कें्रद पर बेचने की व्यवस्था कर लेगें जिससे समर्थन योजना का फायदा किसानों की बजाय उन्हें मिलना तय है।
लोगों का कहना है कि साधन सहकारी समिति सिरसाकलार में भी गेंहूं खरीद केंद्र होना चाहिए। यहां पर पहले खरीद केंद्र रहा है। अभिषेक, फूलसिंह, पूरनलाल सिंह आदि ने कहा कि पंद्रह गावों को सिरसाकलार में गेंहूं खरीद केंद्र खुलने से फायदा होगा। इस साल सिरसाकलार में गेहूं खरीद केंद्र न खोला जाना तुगलकी फैसला है।
उधर जखा केंद्र के प्रभारी अतवल पाल का अलग रोना है। उनका कहना है कि सिलाई, तुलाई, छनाई और लोडिंग में प्रति बोरा 30 रुपये खर्च हो जाता है जबकि संस्था से इसका कोई खर्चा नही मिलता। सहकारी समिति के सचिव ने बताया कि सिर्फ साढ़े 6 रुपये कुतंल सिलाई, तुलाई का मिलता है। ऐसी हालत में अपने जेब से खर्चा करके किसान को पूरा समर्थन मूल्य देने में बहुत कठिनाई आ रही है यह काम ज्यादा दिन तक नही चल सकता।






Leave a comment