जालौन-उरई। अकोढ़ी दुबे स्थित अयोध्या प्रसाद विश्वकर्मा आईटीआई में संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह का शुभारंभ संस्था के प्रबंधक डा. प्रियंक शर्मा ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
इस अवसर पर डा. शर्मा ने कहा कि विश्व के सर्वश्रेष्ठ संविधान की रचना भारत में करके बाबा साहब ने पूरी दुनियां में पूरे देश का गौरव बढ़ाया था। उन्होंने कहा कि बाबा साहब महान विद्वान और विश्व के चोटी के मानवाधिकारवादी नेता थे।
संस्था के प्राचार्य अविनाश सैनी ने कहा कि डा. अंबेडकर के आदर्शों को आगे बढ़ाने के लिए जातिगत भेदभाव और छुआछूत जैसी बुराइयों से ऊपर उठकर कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम में लल्लूराम विश्वकर्मा, नीरज कुशवाहा, मुकेश कुमार, जगराम पाल, प्रदीप कुमार, आशीष कुमार आदि भी उपस्थित रहे।






Leave a comment