जालौन-उरई। बाबा साहब के संविधान से ही दबे-कुचले गरीबों और मजलूमों का उत्थान संभव हो सकता है। यह बात समाजसेवी और पत्रकार शाकिर हसन वारसी ने संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर की 127वीं जयंती पर मोहल्ला हरीपुरा में देर रात्रि राष्ट्रीय दलित शक्ति संगठन द्वारा आयोजित समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कही।
शाकिर हसन ने कहा कि बाबा साहब ने सारी दुनियां को मानवाधिकारों की रोशनी दिखाई। जिससे सही मामले में सभ्य विश्व के निर्माण में मदद मिल रही है। संयुक्त राष्ट्र संघ तक में उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहब भारत रत्न नही विश्व रत्न हैं। उन्होंने अपनी विद्वता और अपने काम से सारी दुनियां में भारत का गौरव बढ़ाया है।
इसी क्रम में ब्लाक प्रमुख तिलक जाटव, पालिकाध्यक्ष गिरीश कुमार गुप्ता, सभासद सुरेंद्र कुशवाहा, गजेंद्र कुशवाहा, इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक के मैनेजर अशोक जाटव, कन्हैयालाल जाटव, साजन सिंह दोहरे दीपू आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
बाद में कार्यक्रम के आयोजक प्रखर जाटव, अंकित कुशवाहा, सागर, भीम, मनोज कुशवाहा, शिवम सिंह, गगन प्रजापति, विशाल राय ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किये। सभासद अनिल यादव, सभासद पति नईम अंसारी, आलोक भदौरिया, उदय सिंह, मुन्ना लाल बाल्मीकि, हरीओम, अमन कुमार, हाफिज मकबूल, बसपा नगर अध्यक्ष नरेश सोनी, सभासद शिवराम जाटव, आकाश पाॅल, आशू, मामू, भगत साहू जी, धन्नीधर जाटव, हरिश्चंद जाटव, गंगाराम कुशवाहा आदि सैंकड़ों लोग मौजूद रहे। संचालन अध्यापक शैलेंद्र जाटव ने किया।

जाटव धर्मशाला में हाल बनाने की घोषणा
बाबा साहब के जयंती समारोह में शामिल होने आये इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक के मैनेजर अशोक जाटव ने जाटव धर्मशाला में अपने पैसे से एक हाल बनाने की घोषणा की तांकि गरीब परिवार अपनी बेटियों की शादी कर सकें। जिसका सभी ने स्वागत किया। दूसरी ओर ब्लाक प्रमुख और पालिकाध्यक्ष द्वारा कोई भी घोषणा न करने से लोगों में मायूसी रही और इसकी आलोचना सुनी गई।

Leave a comment