कानपुर। अनुकृति रंगमंडल कानपुर ने 13 अप्रैल को शाम यूनाइटेड पब्लिक स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम में फिल्म व थिएटर के प्रसिद्ध लेखक/निर्देशक रमन कुमार को लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान प्रदान किया। इस मौके पर उनकी डाक्यूमेंट्री फिल्म कैफी आजमी का प्रदर्शन भी किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए वरिष्ठ रंगकर्मी व अनुकृति के सचिव डा. ओमेन्द्र कुमार ने रमन कुमार जी का स्वागत करते हुए बताया कि उन्होंने 80 के दशक में बहुत ही साफ सुथरी फिल्म साथ साथ बनायी जिसमें फारुख शेख, दीप्ति नवल मुख्य किरदार में थे।
रमन कुमार जी ने कहा कि यदि आज युवा वर्ग थिएटर को कैरियर के रुप में अपनाना चाहते हैं तो दर्शकों, कलाप्रेमियों को टिकट खरीद कर नाटक देखने के लिए प्रेरित करना होगा। पिछले 25-30 वर्षों में सिनेमा के क्षेत्र में बदलाव की बात करें तो यह सच है कि आज फिल्म निर्माण की सहूलियतें तो बढ़ी हैं मगर पैसे का इन्वालमेंट बढ़ने से तमाम समझोते करने पड़ते हैं।
इससे पूर्व शिक्षाविद व कला प्रेमी प्रो. इन्द्र मोहन रोहतगी व डा. ओमेन्द्र कुमार ने रमन कुमार जी को लाइफस्टाइल एचीवमेंट एवार्ड से सम्मानित किया। इस मौके पर डा. रविश साहू, अनिल गौड़, उमेश शुक्ला, सिरीष सिन्हा, अनामिका जायसवाल, शुभी मेहरोत्रा, स्वयं कुमार, अंकिता शुक्ला, हिमांशु कटारिया, सुमित गुप्ता, कमल गौतम, सम्राट यादव, धीरेन्द्र समेत बड़ी संख्या में रंगकर्मी, कला प्रेमी मौजूद रहे।






Leave a comment