कोंच-उरई। तहसील क्षेत्र के चंदुर्रा गांव में हुए हिला देने वाले अग्निकांड के सभी आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी न हो पाने के विरोध और अन्य मुददों को लेकर विधान परिषद सदस्य रमा आरपी निरंजन के नेतृत्व में रविवार को उपजिलाधिकारी कार्यालय पर दिन भर धरना प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह दादी ने की।
इस दौरान धरना प्रदर्शन के संयोजक आरपी निरंजन ने बताया कि हमें मजबूरी में इसके लिए उतरना पड़ा क्योंकि दबंगों ने चदुर्रा में दुकान से अपना परिवार चला रहे गिरेन्द्र सिंह और उनके पुत्र को मिटटी का तेल डालकर फूंक डाला। जिसमें दो लोग मौत के मुंह में समां गये। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस दोषियों को बचाने मे लगी रही। उन्होंने कहा कि सत्ता किसी की भी हो लेकिन लाशों पर राजनीति नही करना चाहिए।
आरपी निरंजन ने कहा कि चंदुर्रा गांव में दबंगों का आतंक पसरा हुआ है। वे इस अन्याय के खिलाफ चुप नही बैठेगें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया वे समाजवादी पार्टी में है और आजन्म इसी पार्टी में रहेगें। पूर्व विधायक दयाशंकर वर्मा ने कहा कि पूरे जनपद में गर्मी के साथ पेयजल संकट गहराने लगा है लेकिन सरकार की योजनाएं धरातल पर न उतरकर कागजों तक सीमित हैं।
इस अवसर पर बोलते हुए समाजवादी युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मौखरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था समाप्त हो गई है। चारों तरफ अपराधियों का बोलबाला है। जिला पंचायत सदस्य महंत कृष्णपाल सिंह ने कहा कि किसी सरकार में भ्रष्टाचार की इतनी इंतहा नही रही जितनी इस समय है।
कदौरा के ब्लाक प्रमुख विजय सिंह कुशवाहा, समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला महासचिव वीरेंद्र सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष हाजी सोहराब खान, जिला पंचायत सदस्य दीपराज गुर्जर, लाखन सिंह कुशवाहा खर्रा, महिला सभा की जिलाध्यक्ष मांडवी निरंजन, सरनाम सिंह यादव, हरिश्चंद्र तिवारी, संजीव तिवारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद यादव, ननकू निरंजन, सतीश परिहार सामी, ऋतुराज राजपूत, संजय पटेल संदी, संजय प्रधान चंदुर्रा, दिनेश यादव जैसारी, पवन गुर्जर जरा, जितेंद्र यादव, जयदेव यादव, सभासद मुबारक करैशी, रणजीत यादव, छोटू टाइगर, सुल्तान राईन, रवि यादव, भानु राजपूत, अरविंद खटीक, सादाब अंसारी, सादिक मंसूरी, समर सिंह गुडडू, राकेश यादव प्रधान पिरौना, मीरा राठौर, अनिल निरंजन, रविंद्र पटेल, प्रदीप टांडा, रंजीत गिधवासा, सुशील रजक आदि ने भी विचार प्रकट किये। सभा का संचालन प्रतिपाल सिंह गुर्जर ने किया। बाद में एमएलसी रमा निरंजन ने 15 सूत्रीय मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी सुरेश सोनी को सौंपा। जिसमें चंदुर्रा के मृतकों के आश्रितों को 20-20 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की गई है।

Leave a comment