जालौन-उरई। वारदात की फिराक में खड़े संदिग्ध को पुलिस ने पकड़ने के बाद उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक तंमचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। शस्त्र अधिनियम के तहत आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
जालौन चैकी के प्रभारी शीतला प्रसाद मिश्रा को मुखबिर से सूचना मिली कि मोहल्ला मुरली मनोहर में निजामी पान पैलेस के पास एक युवक संदिग्ध हालत में खड़ा है। त्वरित कार्रवाई कर शीतला प्रसाद मिश्र मौके पर पहुंच गये और आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से एक तंमचा और दो कारतूस बरामद किये गये। युवक का नाम आमिर खान पुत्र सलीम निवासी मोहल्ला बालमभटट बताया गया है। पुलिस ने कार्रवाई कर युवक को जेल भेज दिया है।

Leave a comment