जालौन-उरई। शनिवार को घर से खेलने के लिए निकला मासूम गायब हो गया। उसकी मां ने पुलिस को सूचना दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मोहल्ला रापटगंज निवासी मोहम्मद समीम (9वर्ष) पुत्र सलीम के पिता की मौत हो चुकी है। वह अपनी मां जाफरी के पास रहता है। कल दोपहर वह खेलने के लिए घर से निकला था लेकिन जब देर शाम तक वापस नही लौटा तो मां को चिंता हुई। मां ने मोहल्ले में और रिश्तेदारों के यहां संपर्क करके मासूम की तलाश की लेकिन रविवार की दोपहर तक जब कोई सुराग नही लगा तो जाफरी ने पुलिस को सूचना दे दी। उसने पुलिस से मामला दर्ज कर मासूम की खोजबीन करने की गुहार लगाई है।

Leave a comment