जालौन-उरई। बाइक की टक्कर से बच्चा घायल हो गया जिसे उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
मोहल्ला नारोभास्कर निवासी एजाज का पुत्र जीसान साइकिल से बाजार जा रहा था। मोहल्ला जोशयाना में सामने से आ रही मोटर साइकिल ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह बुरी तरह घायल होकर गिर पड़ा। इस बीच बाइक चालक भाग निकला। बाद में राहगीरों ने उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

Leave a comment