सिरसाकलार-उरई। थाना क्षेत्र के ग्राम गिगौरा में बंबी के पास विद्युत फाल्ट के कारण खेत में खड़ी फसल में आग लग गई।
उक्त ग्राम निवासी दशरथ का जखा बंबी के पास सात एकड़ खेत पड़ता है जिसमें से पांच एकड़ फसल काटकर वह घर ले जा चुका था। दशरथ के बगल में भिखारी का खेत है। जिसमें कटाई हो चुकी है। पहले विद्युत लाइन की चिंगारी के कारण उसके डंठलों में आग लगी जो फैलकर दशरथ के खेत तक पहुंच गई। भयंकर लपटें उठने के बाद गांव वाले सामूहिक रूप से आग बुझान के लिए दौड़े। आग बुझाते-बुझाते एक बीघा फसल जलकर खाक हो गई। इसमें पांच कुतंल गेंहूं का नुकसान बताया गया है।

Leave a comment