सिरसाकलार-उरई। नलकूंप खंड प्रथम के सेवा निवृत्त कर्मचारी तीन वर्षों संे पेंशन के लिए भटक रहे हैं। उनकी फाइल अधीक्षण अभियंता झांसी के कार्यालय में लंबित है। कई बार गुहार लगाने के बावजूद अधीक्षण अभियंता नही पसीजे। जिसके कारण उनका परिवार दाने-दाने को मोहताज नजर आ रहा है।
सिरसाकलार निवासी पवन त्रिवेदी नलकूंप खंड प्रथम में मिस्त्री के रूप में नियुक्त थे। 30 नवम्बर 2015 को उनका रिटायरमेंट हो गया था। जिसके क्रम में उनकी पेंशन निर्धारण की फाइल 15 जुलाई 17 को अधिशाषी अभियंता खंड प्रथम उरई ने अधीक्षण अभियंता मंडल झांसी को भिजवा दी थी। पवन त्रिवेदी तब से कई बार अधीक्षण अभियंता कार्यालय झांसी में चक्कर लगा चुके हैं। फिर भी उनकी पेंशन शुरू नही की जा रही। इस बीच उन्होंने प्रमुख अभियंता सिचाई विभाग झांसी से शिकायत की है। अब देखना है कि इसके बावजूद विभाग उन पर नजरे इनायत करता है कि नही।






Leave a comment