उरई। शनिवार को लखनऊ में अंबेडकर महासभा द्वारा बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में अनुसूचित जाति, जनजाति उत्पीड़न निवारण एवं सशक्तीकरण केंद्र जालौन के जिला प्रभारी अरविंद कुमार पहारिया को उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने अंबेडकर सम्मान से अलंकृत किया।
गौरतलब है कि अनुसूचित जाति उत्पीड़न से संबंधित मामलों में अरविंद कुमार पहारिया ने केंद्र के प्रभारी बनने के बाद से जोरदार पैरवी की। उनकी इन सेवाओं को देखते हुए ही उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया है। जिससे पूरे जनपद में दलित समाज के युवा कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई है। उन्होंने पहारिया के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका कंधे से कंधा मिलाकर साथ देने का संकल्प व्यक्त किया। उक्त कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ भी उपस्थित थे।

Leave a comment