कोंच—उरई । रोडवेज बस स्टैंड के समीप एक बाइक ने राहगीर सैयद सलाम पुत्र अबूअली निवासी ग्राम अकनीबा थाना नदीगांव को टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद बाइक सवार वहां से चंपत हो गया लेकिन घायल ने उसका नंबर नोट कर लिया था जिसके आधार पर बाइक स्वामी की पहचान विजय अग्रवाल के रूप में सामने आई है। पुलिस ने विजय के खिलाफ धारा 279, 338 में मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना शुरू कर दी है।






Leave a comment