उरई। जालौन कस्बे में कठुआ व उन्नाव में दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध में सोमवार को स्थानीय युवाओं ने रामेंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में कैंडिल मार्च निकाला। इस दौरान दुष्कर्मियों को फांसी की सजा के लिए कानून बनाने की मांग की गई।
रामेंद्र त्रिपाठी ने इस अवसर पर कहा कि पूरी दुनियां में दुष्कर्म की सबसे ज्यादा घटनाएं भारत में हो रही हैं जो कि शर्मनाक है। इसलिए इन घटनाओं के दोषियों को इतनी सख्त सजा का प्रावधान किया जाना चाहिए कि भविष्य में शैतान तक को ऐसी हैवानियत करने की हिम्मत न पड़े।
इस मौके पर राघव यादव, लला यादव, ऋषि पांडेय, परविंदर सिंह, सलमान सिददीकी, वरुण सिंह, युवराज दीक्षित, अजहर कालपी, दानिश कालपी, अर्पित यादव, जैद सिददीकी, नौशाद अंसारी, शिवम यादव, हरनारायण ऊमरी, शोभित दुबे, शिवम दुबे, प्रांजल रावत, निखिल निरंजन, आमिर खान, मोनू पटेल, शाहरुख, राजू, इमरान, आदित्य मिश्रा, विकास धंतौली, फानिश खान, संजू व हनी सहित सैंकड़ों युवा मौजूद रहे।






Leave a comment