जालौन-उरई। बस का इंतजार कर रही सवारियों के साथ बदसलूकी की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करके आरोपी को धर दबोचा।
सोमवार को देवनगर चौराहे पर बस के इंतजार में खड़ी सवारियों के साथ कछोरन निवासी हरकिशोर उर्फ बंटी ने अभद्रता शुरू कर दी। जिससे बखेड़ा खड़ा हो गया। जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बंटी को पकड़ लिया और शांति भंग में उसका चालान कर दिया।

Leave a comment