जालौन-उरई। कोतवाली क्षेत्र के छिरिया सलेमपुर ग्राम में दो गुटों में रंगबाजी के चलते शुरू हुआ विवाद मारपीट तक जा पहुंचा। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चार लोगों को पकड़ लिया।
रंगबाजी को लेकर छिरिया सलेमपुर में जितेंद्र कुमार साहू और शिवम कुशवाहा आपस में भिड़ गये। लड़ाई में दोनों युवकों के समर्थक भी शामिल हो गये। इस बीच किसी ने डायल-100 पर फोन कर दिया। जिससे पुलिस मौके पर पहुंच गई और चार लोग पकड़ लिए गये। जिनमें जितेंद्र पुत्र बलवीर, शिवम पुत्र राजेंद्र, सुनील पुत्र वीरेंद्र तथा धर्मेंद्र कुमार पुत्र बलवीर साहू शामिल हैं।

Leave a comment