उरई। ग्यारह वर्षो से पुलिस को चकमा दे रहे फरारी को रामपुरा पुलिस ने उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह भीड़-भाड़ भरे बाजार में घूम रहा था।
रामपुरा थाना अंतर्गत मल्लाहनपुरा निवासी बृजेंद्र निषाद पुत्र रामबरन निषाद वर्ष 2007 से फरार चल रहा था। न्यायालय ने उसका गैर जमानती वारंट जारी कर दिया फिर भी वह पुलिस के हत्थे नही चढ़ पाया।
लंबे समय से वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाये गये अभियान में बृजेंद्र रामपुरा पुलिस के टारगेट पर सबसे ऊपर था। उसकी यह मेहनत रंग लाई। सोमवार को दोपहर में जब वह स्थानीय कालका बाजार में निश्चिंत होकर किसी काम से घूम रहा था। तभी पुलिस द्वारा उसके पीछे लगाये गये मुखबिर ने थाने में जानकारी दे दी। जिसके बाद पुलिस ने बहुत सधे ढंग से बाजार में पहुंचकर उसे घेर लिया जिससे उसकों भागने का मौका नही मिल पाया। पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने इस उपलब्धि पर रामपुरा पुलिस की पीठ थपथपाई है।

Leave a comment