उरई। मवेशियों का दूध बढ़ाने के लिए विशेष चारा विकास कार्यक्रम के अंतर्गत रामपुरा विकास खंड में पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 100 पशु पालकों को निःशुल्क खाद और चारे के बीज का वितरण किया गया।
रामपुरा के पशु चिकित्साधिकारी डा. सुरेंद्र सिंह ने प्रत्येक लाभार्थी को 13 किलो डीएपी, 20 किलो यूरिया और तीन किलो पौष्टिक चारा बीज निःशुल्क उपलब्ध कराया। इस अवसर पर भाजपा नेता विजय द्विवेदी, ताहर सिंह यादव, विजय शंकर याज्ञिक, रविंद्र मिश्रा, अविनाश द्विवेदी, श्रीराम पाल, डा. आरके मिश्रा, पशुधन प्रसार अधिकारी लल्लूराम कुशवाहा और कई किसान मौजूद थे।
इस अवसर पर डा. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि यह बीच एक हैक्टेयर किसी भूमि में बोया जायेगा। इससे उत्पादित चारा मवेशियों को खिलाने से उनके दूध में बढ़ोत्तरी भी होगी और गुणवत्ता भी बढ़ेगी।






Leave a comment