कुठौंद-उरई। ग्राम हदरुख के क्रय केंद्र पर किसानों का भुगतान गल्ला की खरीद होने के बाद भी नही किया जा रहा है। क्रय केंद्र प्रभारी नरेश तिवारी का कहना है कि जब तक पूरे क्षेत्र के गेंहूं की खरीद नही हो जाती तब तक किसी को भुगतान नही मिलेगा। उनकी इस हठधर्मिता से किसानों में नाराजगी व्याप्त है।
भुक्तभोगी किसानों ने बताया कि उन्होंने कर्ज लेकर फसल बोने के लिए बीज खरीदा था जिसे उन्हें चुकाना है। लेकिन क्रय के्रद पर बेचे गये गेंहूं की कीमत उनके खाते में नही आ रही। एक पखवारा गुजर जाने के बाद भी भुगतान मयस्सर नही है।
रामकेश पाठक, श्यामकरन, पवन पाठक, विजय कुमार आदि किसानों का कहना है कि भुगतान में इतना अधिक बिलंब होगा तो किसान औने-पौने में बिचौलियों को गल्ला बेचने पर मजबूर हो जायेगें। यह बात क्रय केंद्र प्रभारी को बताई गई लेकिन वे समझने को तैयार नही हैं। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों से हस्तक्षेप में अपेक्षा की है।

Leave a comment