कोंच—उरई। भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 127वी जयंती का कार्यक्रम न्यू कुशवाहा लॉज में सम्पन्न हुआ । बाबा साहेब जयंती समारोह समिति जवाहर नगर के बैनर तले हुए इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तहसीलदार भूपाल सिंह व अध्यक्ष मंडल में एडवोकेट विशम्भर दयाल जाटव, जगपाल सिंह, बाबू रामाधीन, रामशंकर मास्टर, सरनाम सिंह, रामबिहारी बाबूजी, ममता कुशबाहा रहीं । सभी ने बाबा साहिब के चित्र पर माल्यार्पण करके दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।
मुख्य अतिथि तहसीलदार भूपाल सिंह ने कहा कि बाबा साहब ने व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई लड़ी और समाज की असली समस्या को समझा । उन्होंने बाबा साहब ने शिक्षा के प्रति सजग रहने के लिए कहा । प्रसिद्ध दलित चिंतक बाबू रामाधीन ने कहा कि वर्ण व्यवस्था के अंतर्गत जो चौथा वर्ण बनाया गया वह पहले बौद्ध थे । हमें बौद्ध धर्म का अध्ययन करना चाहिए । बौद्ध एक ऐसा धर्म है जिस पर चलने से जीवन के उत्थान के द्वार खुलते हैं । दयाराम कुशवाहा पूर्व प्रवक्ता ने कहा कि कुरीतियों और अंधविश्वास से दूर रहें ।
सरनाम सिंह ने कहा कि एससी , ओबीसी और अल्पसंख्यक एक होकर अपने हकों की रक्षा करने लिए सत्ता परिवर्तन करे । इस अवसर पर बाबूराम रामबिहारी जाटव , वीरेन्द्र सिंह अध्यापक , उरई ममता कुशवाहा , नाथूराम अहिरवार , दीपू पेंटर, नरेंद्र बाल्मीकि आदि ने अपने अपने विचार रखकर डॉ अम्बेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की । कार्यक्रम के आयोजक अनिल जाटव, माताप्रसाद अनुरागी , जगपाल सिंह यादव नदीगांव, मुनेश कुमार दोहरे, परमसुख बाबूजी, महेंद्र गौतम, विश्वदीप राव एडवोकेट आदि ने अतिथियों का स्वागत किया । इस दौरान राहुल अनुरागी , महाराज सिंह , नूर मुहम्मद ठेकेदार , ओमप्रकाश वर्मा प्रधानाचार्य , वीरेन्द्र पत्थर बाले , मनोज कुमार , अवधविहारी , सूर्य कुमार , प्रीतम सिंह , धर्मपाल बौद्ध, जाहरसिंह , उमाचरण कुशवाहा , मुनीश जाटव, लक्ष्मीकांत , उपेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जगपाल सिंह यादव नदीगांव और माताप्रसाद अनुरागी ने संयुक्त रूप से किया।
उधर कदौरा में डा. भीमराव अंबेडकर जयन्ती पर नगर कदौरा फाउंडेशन व् भीमराव युवा कमेटी द्वारा नगर में धूमधाम से रैली निकाल अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया एव एकत्र कार्यकर्ताओ द्वारा बाबा साहेब के आदर्शो पर चर्चा करते हुए उनके बताये गए रास्तो पर चलने का संकल्प लिया गया । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कदौरा चेयरमैन जमीर आलम के नेतृत्व में युवा फाउंडेशन के लोग रहे मौजूद रहे ।
चेयरमैन जमीर आलम द्वारा कहा गया कि डा भीम राव अम्बेडकर ने मौलिक अधिकारो को लेकर जो व्याख्या की है वह विश्व के लिए अद्वितीय है । उन्होंने समाज के अंदर भेदभाव को खत्म करने सहित पिछड़े व् गरीब समाज के लिए लड़ाई लड़ी और प्रत्येक पिछड़े व्यक्ति को उसका अधिकार दिलाने का कार्य किया । यदि समाज उनके आदर्शो पर चले तो देश की तमाम समस्याए खुद ब खुद खत्म हो जायेगी । वही अम्बेडकर युवा फाउंडेशन द्वारा रैली में संकल्प लिया गया कि बाबा साहेब के आदर्शों का पूरी तरह निर्वाह करेंगे । रैली में खुशनसीब खान,शकील सारंग,फारुख मेंबर,मिठाईलाल,हारुन खान, जियाउद्दीन , विवेक सिद्धार्थ ,ऑडिटर,विक्की बाथम , बिट्टू खान,उमर,रवि,रमन नीरज,सुनील, जितेंद्र,दीपू ,जीतू ,रिंकू ,तौसीफ दानिश ,सुनील, राहुल ,रोहित आदि लोग भी मौजूद रहे।






Leave a comment