जालौन—उरई । रविवार की रात को सेना की भर्ती परीक्षा देकर लौट रहे युवकों ने कोंच चौराहे पर परिवहन विभाग की बस के कंडेक्टर व चालक के साथ मारपीट कर बस में तोड़फोड़ कर दी थी। चालक की शिकायत पर पुलिस ने एक दर्जन अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
बबीना झांसी में आयोजित सेना की भर्ती रैली से छात्र राठ दिल्ली परिवहन निगम की बस से बापिस आ रहे थे। बस रूकवाने को लेकर कोंच चौराहे पर चालक राठ निवासी रफीक अंसारी व परिचालक आसिफ रजा तथा छात्रों के बीच विवाद हो गया । मामला गालीगलौज के बाद मारपीट तथा तोड़फोड़ में बदल गया। छात्रों ने बस यू पी 91 टी 1859 पर पत्थरबाजी कर दी जिसके कारण बस के आगे का शीशा टूट गया। बस पर हुई पत्थरबाजी तथा चालक व परिचालक के साथ गालीगलौज व मारपीट के मामले में चालक राठ निवासी रफीक अंसारी की शिकायत पर एक दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट तथा गालीगलौज का मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच चौकी प्रभारी शीतला प्रसाद मिश्रा कर रहे हैं।






Leave a comment