
उरई। कदौरा थाना क्षेत्र के बबीना ग्राम में रविवार को देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने बाल्मीकि आश्रम में देव प्रतिमायें तोड़ दी और पुजारी कक्ष में आग लगा दी। सुबह जानकारी होने पर लोगों में आस्था को चोट पहुंचने के कारण आक्रोश फैल गया । घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौका मुआयना करने पहुंची।

बीती रात बबीना में प्राचीन बाल्मीकि आश्रम के प्रांगण में घुसकर किसी शरारती व्यक्ति ने भगवान शिव की प्रतिमा और शिवलिंग में तोड़फोड़ की। उसने अन्य पटों के ताले तोंड़ने का भी प्रयास किया। लेकिन उसे इसमें कामयाबी नहीं मिल पाई जिससे दूसरी मूर्तियां सुरक्षित बच गई।
इस दौरान मंदिर के पुजारी बद्री प्रसाद निजी काम से कहीं बाहर गये हुए थे। विघ्न संतोषी ने उनके कक्ष में आग भी लगा दी जिससे उनका तख्त, दो कंबल व पांच कंुटल गल्ला जल गया। थानाध्यक्ष अशोक कुमार उपाध्याय ने मौके पर आकर छानबीन की। हालांकि पुलिस का अनुमान है कि यह घटना किसी विक्षिप्त की करतूत का परिणाम है।






Leave a comment