उरई। सेना की भर्ती से लौटे युवकों ने जालौन में पथराव करके एक बस को क्षतिग्रस्त कर दिया। खबर पाकर जब तक पुलिस मौके पर पहुंची उपद्रवी युवक भाग निकले।
सेना की भर्ती से लौट रहे युवकों का सोमवार को सुबह जालौन में सुबह कोंच चैराहे पर रोडवेज बस में बैठने को लेकर परिचालक से विवाद हो गया जिससे गुस्साये युवकों ने बस पर पत्थर चलाकर उसके शीशे तोड़ डाले उपद्रव के चलते सवारियों में अफरा तफरी मच गई। इस बीच परिचालक ने पुलिस को फोन कर दिया। जब तक फोर्स मौके पर पहुंचा उपद्रव करने वाले युवक भाग निकले।

Leave a comment