कदौरा-उरई। कदौरा नगर में दिन दोपहर किसान के खेत में निकली विधुत लाइन से आग लग गयी जिससे खेत की 3 बीघा फसल जलकर राख हो गयी वही आनन लोगो द्वारा बिना पानी  के मिट्टी व् झाड़ से आग से काबू पाया गया वही कर्जदार दुखी किसान द्वारा नुकसान होने से ढाढ़स बंधाया गया।

ज्ञातव्य हो कि नगर कदौरा में ब्लाक के पीछे किसान रामशंकर पुत्र परमु अपने 5 बीघा खेत में कतराई के लिए गेहूं की फसल एकत्र कर रहा था तभी अचानक खेत के ऊपर से निकली विधुत लाइन से हुए फाल्ट से खेत में आग लग गयी घबराये किसान द्वारा चीख पुकार करते हुए लोगो को एक्टर कर लिया वही पानी की सुविधा न होने के कारण मिट्टी व् झाड़ियो से आग पर काबू पाया जा सका वही 3 बीघा फसल जलकर राख हो गयी दुखी किसान द्वारा बताया गया कि उस पर बैंक का 1 लाख 80 हजार का कर्ज भी है और साल भर की जीविका की फसल भी जलकर राख हो गयी फिलहाल दुखी किसान को लोगो द्वारा ढांढस बंधाया गया वही आग को लेकर नगरवासियो द्वारा 100 पुलिस को भी सूचना देने का प्रयास किया जो फोन उठ नही सका।

 

Leave a comment