
* संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान तहसील कैम्पस में लगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
कोंच—उरई । संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान तहसील परिसर में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय कोंच के तत्वाधान में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें ‘आयुष आपके द्वारÓ योजना के अंतर्गत 310 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उनको मुफ्त दवायें भी दी गईं। इसी कैम्प में होम्योपैथी के चिकित्सक भी बैठे जिन्होंने 125 मरीजों का परीक्षण कर दवायें दीं।
एडीएम प्रमिलकुमार सिंह तथा एएसपी सुरेन्द्रनाथ तिवारी ने फीता काट कर शिविर का उद्घाटन किया। आयुर्वेदिक चिकित्सालय के प्रभारी डॉ. जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि शासन के निर्देश पर लगाये जा रहे इन कैम्पों का भरपूर लाभ ‘आयुष आपके द्वारÓ योजना के तहत तमाम गरीबों को मिल रहा है। शिविर में जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. एमडी आर्या की अगुवाई में डॉ. सत्येन्द्र पटेल, डॉ. विनोदकुमारी, डॉ. विवेककुमार राजपूत आदि ने इलाके के तकरीबन तीन सैकड़ा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और नि:शुल्क दवायें भी उपलब्ध कराईं। होम्योपैथिक के जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. वीएन मिश्रा, चिकित्सक डॉ. विकास चतुर्वेदी आदि ने 125 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवायें दीं। अवधेश दीक्षित, प्रह्लादसिंह, अर्जुनकुमार, रामप्रकाश, कमलसिंह, राजीव आदि मरीजों के परीक्षण में सहयोग कर रहे थे।






Leave a comment