कालपी-उरई । सार्वजनिक स्थान में हार जीत की बाजी लगाकर पांच लोगों को भारी पड़ गया। कालपी पुलिस ने घेराबंदी करके 5 जुआरियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार यमुना नदी के ब्रिज के पास सार्वजनिक स्थान में जुए के फड़ के सूचना मिलने पर कालपी कोतवाली के दरोगा मनोज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापामार कर आरोपी जुआड़ियो मेहरबान निवासी दमदमा,अव्दुल बाकिव, साकिर, सहीम, तथा अजमेरी निवासी मिर्जामंडी कालपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए जुआरियों के पास से 1960 रुपए नकद तथा ताश की गड्डी सहित बरामद कर के जुर्म धारा 13 जी के अंतर्गत जेल भेज दिया। मालूम हो कि कल भी पुलिस ने चार लोगों को पकड़ कर जेल भेज दिया था।






Leave a comment