
जालौन—उरई । शासन के निर्देश के बाद भी सम्पूर्ण समाधान दिवस के प्रति गम्भीरता न दिखाने व सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित न होने पर उपजिलाधिकारी ने चार अनुपस्थिति अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई किए जाने के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी है।
तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी भैरपाल सिंह शिकायतों को सुन रहे थे जिसमें 30 शिकायतें पंजीकृत हुई जिसमें विकास विभाग व राजस्व विभाग की एक एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया ।सम्पूर्ण समाधान दिवस में सबसे ज्यादा राजस्व विभाग की 8 आयी जबिक नगर पालिका परिषद 6 पूर्ति 6 पुलिस 4,नलकूप दो ,विकास 2, बिजली 1,जल संस्थान 1 शिकायत पंजीकृत हुई। 28 शिकायतों को निस्तारण के लिए सम्बंधित अधिकारी को सोप दी गई है तथा एक सप्ताह में निस्तारण के निर्देश दिए हैं। सम्पूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थिति चिकित्साधिकारी, जिला वि नि जालौन, सहायक विकास अधिकारी कृषि, सहायक अभियंता विद्युत के अनुपस्थिति रहने तथा सम्पूर्ण समाधान के प्रति गम्भीरता न दिखाने की रिपोर्ट उपजिलाधिकारी ने विभागीय कार्रवाई किए जाने के लिए जिलाधिकारी को भेजी है। उपजिलाधिकारी ने बताया कि इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ एक दिन का वेतन भी काटा जायेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में लगातार अनुपस्थिति चल रहे ई ओ नगर पालिका तथा एस डी ओ की रिपोर्ट वह जिलाधिकारी को भेजेंगें जिससे उनकी उपस्थिति सुनिश्चित हो सके। इस मौके पर सीओ संजय कुमार, बीडीओ सुदामा शरण, सीडीपीओ अंकिता वर्मा, इंस्पेक्टर संजय कुमार गुप्ता, थानाध्यक्ष सिरसा जाकिर हुसैन, एडी समाज कल्याण ज्ञानेन्द्र सिंह, जय प्रकाश, समी उल्ला, किरन वर्मा, शशिभूषण भारद्वाज, हरिकेष पटेल आदि अधिकारी उपस्थित थे।






Leave a comment