
उरई। समाजवादी पार्टी जनपद जालौन के प्रधान कार्यालय इकलास पूरा रोड उरई पर महान समाजवादी नेता व देश के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी की 91 वी जयंती के अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव ने कहा कि चंद्रशेखर जी देश के महान क्रांतिकारी समाजवादी नेता एवं प्रखर वक्ता थे उन्होंने जीवनपर्यंत समाज के वंचित तबके को न्याय दिलाने का कार्य किया था । उन्होंने ऐसे समय में प्रधानमंत्री का पद संभाला था जब देश की आर्थिक स्थिति बहुत खराब थी सांप्रदायिक व विघटनकारी शक्तियों ने पूरे देश में तनाव का वातावरण कर दिया था उन्होंने अपने प्रशासनिक क्षमता सूझबूझ एवं राजनैतिक परिपक्वता से देश में पुनः सद्भाव का वातावरण बनाने का कार्य किया। वह एक महान समाजवादी नेता ही नहीं प्रखर एवं स्पष्टवादिवक्ता भी थे वह मूल्यों की राजनीति के प्रति समर्पित व्यक्ति थे देश की प्रगति एवं निर्माण में उनका महत्व पूर्ण योगदान रहा उन्हें युवा तुर्क भी कहा जाता था। हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर अच्छे समाज के निर्माण के लिए कार्य करने की आवश्यकता है उनके योगदान के लिए हम सभी समाजवादी सदा उनके जीवन से प्रेरणा लेते रहेंगे।
गोष्ठी को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता नवाब सिंह यादव, दयाशंकर वर्मा, सुरेंद्र यादव बजरिया, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद यादव, वीरेंद्र सिंह यादव, भानु वर्मा ज्ञानेंद्र सिंह निरंजन, चुनना हुसैन रिजवी, तेज प्रताप सिंह यादव, राम कुमार चैहान, मोहम्मद तारिक, शादाब सिद्दीकी, जयवीर सिंह यादव, शिवेंद्र प्रताप सिंह, दीपू यादव, कुसुम सक्सेना, नीरज राठौर, रामकली कुशवाहा, तारिक रहमान,ी सनी यादव, मयंक कुशवाहा, पवन यादव, सौरव यादव, जितेंद्र यादव, अनूप बाल्मीकि, महबूब मंसूरी, अर्पित कटियार, मानसिंह सभासद, जुनैद खान, पुष्पेंद्र सिंह, रामकृपाल निरंजन, सुजीत तिवारी, दीपेंद्र यादव, आजाद मंसूरी, कमलेश राठौर, लोचन सिंह यादव, प्रिंस कुशवाहा, आदि तमाम लोगों ने संबोधित किया।






Leave a comment