कालपी—उरई । मंगलवार को उपजिलाधिकारी सतीश चंद्र की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस मे फरियादियों के द्वारा अपनी अपनी समस्याओं को लेकर 42 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर के निदान करने की मांग उठाई। जिसमें जमीन, पुलिस तथा पानी की समस्याओं के मामलों को नागरिकों ने सबसे ज्यादा प्रस्तुत किये।

चिलचिलाती धूप तथा गर्मी के कारण समाकक्ष मे सन्नाटा पसरा रहा। इस मौके पर उपजिलाधिकारी ने पिछले समाधान दिवस के प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की समीक्षा करते हुये विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी शिकायती पत्रों का मौके पर जाकर गुणवत्ता समय अवधि के अंदर निस्तारण करें। वर्तमान मौसम में पानी की समस्या के लिए सभी जिम्मेदार अफसर तैयार रहे। इसमें किसी भी प्रकार की उदासीनता वर्दास्त नहीं किया जायेगा। नायाव तहसीलदार हरप्रसाद, विधुत उप खंड अधिकारी अजय कुमार, विकास खंड अधिकारी,जल संस्थान के अवर अभियंता सभापति यादव, खंड शिक्षा अधिकारियों महेश शर्मा, सर्वेश कठेरिया, क्षेतीय पुर्ति लिपिक, शिक्षक देवेन्द्र वर्मा, कालपी कोतवाली के एस आई मनोज कुमार गुप्ता. , चुर्खी,आटा, कदौरा के थानेदारों के अलावा विभिन्न विभागों के अफसरों की मौजूदगी रही।

Leave a comment