उरई। इंटेक उरई अध्याय के तत्वावधान में बुधवार को विश्व धरोहर दिवस के उपलक्ष्य में संध्या पुरवार के भरत चैक स्थित निवास पर एक गोष्ठी आयोजित हुई। मुख्य अतिथि के रूप में जिला होमगार्डस कमाडेंट विनोद कुमार ने गोष्ठी में कहा कि अपनी धरोहरों को संरक्षित एवं सुरक्षित रखने से आत्म गौरव बढ़ता है जो अग्रसरता के लिए नितांत आवश्यक है।
मथुरा से पधारे मुद्रा विशेषज्ञ राजेश सैनी ने कहा कि भारत प्राचीन सभ्यता का देश है। जहां के हर अंचल में अमूल्य धरोहरे बिखरी पड़ी हैं। इनको सहेजने की जरूरत है तांकि अपने गौरवशाली अतीत को वर्तमान से जोड़कर हम सुनहरे भविष्य का निर्माण कर सकें। इस अवसर पर डा. हरीमोहन पुरवार ने विश्व के प्रथम डाक टिकिट पैनी ब्लैक का प्रदर्शन किया। इसी के साथ-साथ संध्या पुरवार ने तीन प्रसिद्ध हीरों की स्वरावोस्की क्रिस्टलस आस्ट्रिया द्वारा तैयार की गई अनुकृतियों का प्रदर्शन किया। श्वेत रंग का ग्रेट स्टार आॅफ अफ्रीका, हरे रंग का डेªस्डेन तथा नीले रंग का होप डायमंड की इन अनुकृतियों को न्यू आइसलैंड द्वारा वर्ष 2017 में जारी मुद्राओं पर चिपकाकर प्रस्तुत किया गया।
गोष्ठी में प्रियंका अग्रवाल, अयूब अहमद खां, वीरेंद्र तिवारी, शिवकुमार मोदी, विवेक अग्रवाल, रश्मि पाटकार आदि उपस्थित रहे। गोष्ठी के अंत में डा. हरीमोहन पुरवार ने जिला कमांडेंट विनोद को स्मृति चिन्ह भेंट किया।






Leave a comment