उरई। विश्व मानवाधिकार परिषद की स्थानीय इकाई के पदाधिकारियों और सदस्यों ने देश में हो रही बच्चियों के साथ होने वाली दरिंदगी का विरोध करते हुए विशाल कैंडिल मार्च निकाला।
यह मार्च टाउनहाल से शहीद भगत सिंह चौराहा होते हुए अंबेडकर चौराहे पर पहुंचा जहां बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष मोमबत्तियां जलाकर सभी ने दो मिनट का सामूहिक मौन धारण किया।
इस अवसर पर विश्व मानवाधिकारी परिषद के राष्ट्रीय सचिव आशीष कौशिक ने कहा कि हम संगठन की ओर से केंद्र सरकार से बच्चियों के साथ दरिंदगी करने वालों को गिरफ्तार कर मृत्यदंड देने की मांग करते हैं। जिलाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष ने कैडिंल मार्च में शामिल सभी लोगों का आभार प्रकट करते हुए बताया कि वे शीघ्र ही इस मांग को लेकर महामहिम राष्ट्रपति से मिलेगें।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष यूथ प्रकोष्ठ डा. प्रियंक शर्मा, मंडल अध्यक्ष अवधेश निरंजन, उपाध्यक्ष धर्मेश शर्मा, संगठन सचिव सुमन गोस्वामी व भूपेंद्र पटेल, सचिव राहुल पटेल, जिलाध्यक्ष विनय पांचाल, महासचिव आशीष त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध विश्नोई, संगठन सचिव दीपेंद्र प्रताप, सचिव महावीर व अनिरुद्ध प्रताप, नगर अध्यक्ष समीर विश्नोई, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष विनीता पाण्डेय, नगर अध्यक्ष उपासना परिहार, युवराज पटेल, राधा पांडेय, आशा राजपूत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






Leave a comment