उरई। एट थाना क्षेत्र में हाइवे पर ट्रक में पीछे आ रही डीसीएम घुस जाने से उसके चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है। उधर हादसे के बाद ट्रक का चालक और हेल्पर मौके से भाग निकले।
उक्त दुर्घटना कल देर रात गिरथान बाईपास के पास हुई। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची उसने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मृत चालक की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं। ट्रक चालक की भी तलाश जारी है।






Leave a comment