
लखनऊ। उ0प्र0 के सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक बृजलाल को आखिर में भाजपा में सब्र का मीठा फल मिल ही गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें उत्तर प्रदेश अनु0जाति/जन जाति आयोग का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है।
उत्तर प्रदेश कैडर के स्टार आईपीएस अधिकारियों में शीर्ष बृजलाल एक समय मायावती के नजदीकी माने जाते थे। जिन्होंने उनको पुलिस महानिदेशक भी बनाया था। लेकिन बहिन जी का आतप बर्दास्त करना सेवा काल के समय तो मजबूरी थी। लेकिन रिटायर होने के बाद बृजलाल ने उनकी वजाय राजनीति करने के लिए भाजपा को चुना। वे लोकसभा चुनाव के पहले ही भाजपा में शामिल हो गये थे। लेकिन उनकी लंम्बे समय तक कोई कद्र नहीं हुई। उनकी इमेज भाजपा में केवल चप्पल चटकाते रहने की रह गई थी। उपेक्षा के बावजूद उन्होंने भाजपा का दामन नहीं छोड़ा।
इस बीच जब दलितों के कुपित होने की खबरों से उ0प्र0 में सत्ताधारियों का इंद्रासन डोलने लगा तो उन्हें साधने के लिए उठाये जा रहे कदमों के क्रम में बृजलाल की लाटरी खुल गई। वैसे बृजलाल की छवि पुलिस में धाकड़ और मुठभेड़ स्पेशलिस्ट अधिकारी के रूप में रही है। कानून व्यवस्था के मामले में भी योगी सरकार उनसे सलाह लेकर अपना काफी भला कर सकती है। बृजलाल अनुसूचित जाति में कोरी बिरादरी से संबंध रखते हैं।
उधर दलित मामलों में उ0प्र0 में भाजपा के लिए कुछ समय से उद्धारक की भूमिका अदा कर रहे लालजी प्रसाद निर्मल को भी इस कड़ी में पुरस्कृत किया गया है। लालजी प्रसाद उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष नियुक्त किये गये है।






Leave a comment