उरई। प्रख्यात सरकारी नेत्र सर्जन डा0 आरपी सिंह को एक बार फिर राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम में प्रदेश में सबसे ज्यादा आंखों के आपरेशन करने के कारण गोल्ड मेडल से नवाजा गया है।
कुशल नेत्र सर्जन होने के साथ-साथ आम जनता में भी बेहद लोकप्रिय डा0 आरपी सिंह पिछले कई वर्षो से सर्वाधिक ज्योति दान करने वाले डाक्टर के रूप में प्रदेश में शीर्षतम स्थान पर बने हुए हैं। एक बार फिर उन्होंने इस मामले में प्रदेश सरकार का गोल्ड मेडल हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया। उनके प्रशंसकों ने उन्हें मिले सम्मान पर हर्ष जताया है।

Leave a comment