इटावा। नाबालिग बहनों की मंगलवार को गोली मारकर हत्या के मामले से स्वच्छ भारत मिशन की कलई खुल गई है। घर में शौचालय न होने के कारण दोनों बहनें खुले में शौच के लिए निकली थी। जिनकी खेतों में पहले से घात लगाये बैठे अज्ञात बदताशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
जिले के बसरेहर थाना क्षेत्र के कैलामऊ गांव में कल यह हिला देने वाली घटना हुई थी। जिसके बाद कानपुर परिक्षेत्र के आईजी आलोक सिंह ने भी मौका मुआयना किया था। दोनों शवों का पोस्टमार्टम पांच डाक्टरों के पैनल से कराया गया। जिसमें फिलहाल रेप की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन उनकी स्लाइड बनाकर अग्रिम जांच के लिए भेजी गई है।
दोनों मजदूर परिवार की लड़कियां थी। जिसके कारण दबंग उनके साथ छेड़खानी करते थे। 6 महीने पहले इनमें से एक लड़की ने इसी से परेशान होकर पढ़ाई छोड़ दी थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामले में हत्या और पास्को एक्ट का मुकदमा दर्ज किया।

Leave a comment