भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की व्यूह रचना के तहत भारतीय जनता पार्टी के नये प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर हो रही जद्दोजहद का पटाक्षेप बुधवार को जबलपुर के सांसद राकेश सिंह के नाम के ऐलान के साथ हो गया।
निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार चैहान से मंगलवार की रात को ही इस्तीफा ले लिया गया था। नरोत्तम मिश्रा नये प्रदेश अध्यक्ष के लिए सबसे बड़े दावेदार थे लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने अपना वीटो लगाकर उनका रास्ता रोक दिया।
राकेश सिंह जबलपुर से तीसरी बार लोकसभा के लिए चुने गये हैं। महाकौशल और विंध्यक्षेत्र में उनकी अलग पहचान है। भाजपा ने हाल में जो सर्वे कराया था उसमें महाकौशल, विंध्य और चंबल क्षेत्र में उसकी स्थिति कमजोर आंकी गई थी। इसलिए जहां राकेश सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर महाकौशल और विंध्य को साधा गया है। वहीं चंबल के इलाके को साधने के लिए केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को चुनाव अभियान समिति का संयोजक बनाया गया है।

Leave a comment